31 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

झारखंड में फिर बढ़ी ठंड, चार जिलों में बारिश का अलर्ट

रांची। झारखंड में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने से ठंड से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब उत्तर भारत और दिल्ली में हो रही बारिश का असर झारखंड तक पहुंच गया है। इसी वजह से राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक कम हो गया है, जिससे ठंड फिर से कड़ाके की हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 25 प्रतिशत तक वर्षा हो सकती है। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। बारिश के कारण इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।

मध्य झारखंड के जिलों जैसे रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में भी मौसम का असर दिखेगा। यहां बारिश कम होगी, लेकिन बादल और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। हाल के दिनों में जहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया था, अब यह 9 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है।

Related Articles

नवीनतम लेख