26.9 C
Kolkata
Monday, July 13, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया (ट्विटर) के माध्यम से जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी को एक महान देशभक्त और भारत की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाला प्रखर राष्ट्रवादी नेता बताया।

‘पश्चिम बंगाल के जनक और भारत केसरी को शत-शत नमन’

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा:

अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक: “भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने जीवन का उत्सर्ग करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी नेता, जनसंघ के संस्थापक, पश्चिम बंगाल के जनक और ‘भारत केसरी’ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, सांस्कृतिक चेतना और देश की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है।”

राष्ट्र निर्माण और संघर्ष हमेशा किया जाएगा याद

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने और जम्मू-कश्मीर सहित पूरे भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए डॉ. मुखर्जी द्वारा किया गया संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान अद्वितीय है। उनका जीवन और विचार आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। कृतज्ञ राष्ट्र देश की एकता के लिए उनके इस महान योगदान को सदैव आदर और सम्मान के साथ स्मरण रखेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख