29 C
Kolkata
Sunday, April 19, 2026

आदिवासी अस्मिता संस्कृति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत राष्ट्रपति के अपमान पर मौन क्यों : आदित्य साहू

रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने पश्चिम बंगाल में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से संवैधानिक प्रोटोकॉल का अनुपालन नहीं किए जाने,राष्ट्रपति को अपमानित किए जाने की कड़ी निंदा की है।

साहू ने शनिवार देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है,जनजाति समाज के गौरव और प्रतिष्ठा का अपमान है। जनजाति संस्कृति और परंपरा का अपमान है।

उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मर्यादाओं को छिन्न भिन्न कर दिया। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा व्यवहार कभी नहीं हुआ। ऐसा लगता है जैसे ममता बनर्जी ने मानसिक संतुलन खो दिया है।

साहू ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह भी है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो खुद को आदिवासी समाज का अगुवा मानते हैं एक संथाल समाज की बेटी के अपमान पर मौन साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड का जनजाति समाज इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख