29 C
Kolkata
Wednesday, April 22, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत

पश्चिमी सिंहभूम। शहर के बोदरा चौक के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश सामड़ के रूप में हुई है। वह तांतनगर थाना क्षेत्र के गितीलआदेर गांव का रहने वाला था और इन दिनों अपने चाचा अजबन सामड़ के साथ बोदरा चौक स्थित उनके गैरेज में रहकर काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, आकाश सामड़ प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात सब्जी लेने के लिए तांबो चौक स्थित एक होटल की ओर जा रहा था। इसी दौरान तांबो चौक से लगभग 500 मीटर दूर बोदरा चौक के पास बायपास रोड से झींकपानी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार छोटी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना को भी सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल आकाश सामड़ को तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख