केंद्र सरकार ने झारखंड के साथ कभी सौतेला व्यवहार नहीं किया है : निर्मला सीतारमण

सीमा खाखा

रांची : केंद्र सरकार ने झारखंड के साथ कभी सौतेला व्यवहार नहीं किया है। हर विभाग के विकास के लिए पर्याप्त फंड मुहैया कराया है, ये बातें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही। वे रेडिशन ब्लू में आयोजित बेहतर झारखंड एक सार्थक संवाद सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि झारखंड और पूर्वी भारत में आर्थिक विकास की अनंत संभावनाएं है।

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था की दुरूस्त करके ही आर्थिक विकास को हासिल किया जा सकता है। प्रश्न उत्तर सेशन में झारखंड के विकास संबंधित कई प्रश्न पूछे गए। जिसका संतोषजनक उत्तर देते हुए विकास के लिए समर्पित पार्टी को वोट देने की अपील की। इस संवाद का आयोजन फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा किया गया था।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles