छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल चैनपुर में

राहूल कुमार

  • भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में प्रचार करते हुए चैनपुर स्थित छतरपुर बगीचे के मैदान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

चैनपुर (गुमला) : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 10 मई को चैनपुर आना सुनिश्चित हुआ है। चुनावी कार्यक्रम के तहत लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में प्रचार करते हुए चैनपुर स्थित छतरपुर बगीचे के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी चैनपुर के मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने दी। आगे उन्होंने बतलाया कि इस कार्यक्रम में चैनपुर डुमरी, जारी से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।जहां उनके खाने पीने की भी व्यवस्था होगी। इस दौरान प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव, लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू, महामंत्री मिशिर कुजूर, निवर्तमान विधायक कमलेश उरांव, शिवशंकर उरांव सहित कई भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा मंडल चैनपुर के द्वारा हर्षोल्लास के बीच तैयारी को अंतिम रूप दी जा रही है। तैयारी करने वालों में अवधेश प्रताप शाहदेव, मनोहर बड़ाइर्क, नीरज शर्मा, अमित किशोर पाण्डेय, बुधराम नायक, भूषण सिंह, अरविंद मौर्य, शिवम केशरी, कौशल केशरी, दीपक रजक सहित कई कार्यकर्ता शामिल है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles