गिरिडीह : गिरिडीह शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर नगर निगम और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में लगातार जारी है। अतिक्रमण अभियान शहरी क्षेत्र के नेता जी चौक अंबेडकर चौक से टावर चौक कोर्ट रोड तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो और यातायात इंस्पेक्टर दुग्गन टोपनो कर रहे थे। इस मौके पर फोर लेन सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने वाले का चलान काटा गया। वहीं कई को हिदायत देकर आगे से वाहन पार्क नहीं करने की नसीहत दी गई। सड़क के किनारे ठेला लगाकर दुकान सजाने वाले दुकानदारों को आगे से दुकान नहीं लगाने का सख्त निर्देश दिया गया।
इस बाबत नगर प्रबंधक ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण के बाद सड़क के दोनों और वाहन पार्क करने की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही थी और जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। वहीं कोर्ट परिसर के आसपास भी लोगों के द्वारा ठेले खोमचे और गाड़ी को पार्क कर दिया जाता था। इसकी सूचना अधिवक्ता संघ के द्वारा भी मिली थी। इसी को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर इस अभियान को गति दी गई। कहा कि फोर लेन सड़क निर्माण होने से जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी लेकिन इस तरह वाहन खड़ा कर देने से समस्या जस की तस बनी रहेगी। आम लोगों से इन्होंने अपील करते हुए कहा कि सड़क के किनारे वाहन पार्क ना करें। वहीं यातायात की इंस्पपैक्टर ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क के किनारे अपना वाहन पार्क ना करें सुरक्षित स्थान पर ही गाड़ी पार्क करे ताकि लोगों को समस्या उत्पन्न न हो। मौके पर शिवम कुमार, रवि वर्मा, निशांत वर्मा, अमित राय, प्रशांत कुमार, राहुल हाड़ी, छोटू रविदास सहायक पुलिस शुभम कुमार रामप्रसाद सहित पुलिस जवान मौजूद थे।


