27 C
Kolkata
Sunday, April 12, 2026

गिरिडीह के त्रिवेणी संगम में डूबने से दो बच्चों की मौत

गिरिडीह । गिरिडीह जिले के जमुआ – देवरी इलाके की मध्य सीमा पर बुधवार को गोदावरी त्रिवेणी संगम तालाब में पानी में डूब जाने से दो किशोर की मौत हो गयी। दोनों किशोर देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार के रहने वाले थे । खोरी महुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने डूबने से दो बच्चों की मौत की पृष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार चतरो ( देवरी ) गांव निवासी संजय साव का पुत्र करण कुमार और पुरनीगड़िया गांव के कृष्णा विश्वकर्मा के पुत्र दीपक कुमार चतरो बाजार में होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ स्नान के लिए त्रिवेणी संगम गए थे। जहां पर स्नान के क्रम में दोनों गहरे पानी मे डूब गए । बच्चों के नदी में डूबने की सूचना के बाद स्थानीय लोग नदी में उतरे और खोजबीन करने में जुट गए । इस बीच खंडोली से गोताखोरों की टीम भी पहुंची। लगभग ढाई तीन घंटे तक खोजबीन के बाद दोनों को पानी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों के शव को घर लाया गया तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

Related Articles

नवीनतम लेख