30 C
Kolkata
Wednesday, May 20, 2026

फीफा विश्व कप 2026 के लिए ब्राजील टीम का एलान: किंग ‘नेमार’ की हुई धमाकेदार वापसी, कोच एंचेलोटी ने चुनी 26 सदस्यीय ‘सांबा स्क्वाड’

नई दिल्ली । फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के महाकुंभ के लिए पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने अपनी सबसे खतरनाक टीम का एलान कर दिया है। मुख्य कोच कार्लो एंचेलोटी (Carlo Ancelotti) ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर ब्राजीलियाई टीम की घोषणा की। इस टीम में फुटबॉल जगत के सबसे बड़े सितारों में से एक नेमार (Neymar) की लंबे समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। नेमार के टीम में शामिल होने से ब्राजील के फैंस का जोश सातवें आसमान पर है।

34 साल की उम्र में करियर का चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे नेमार
लगातार चोटों से जूझने के बाद करीब 3 साल बाद राष्ट्रीय जर्सी में लौटने वाले 34 वर्षीय नेमार अपने करियर का चौथा फीफा विश्व कप खेलेंगे। नेमार ब्राजील फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड 128 मैचों में 79 गोल दर्ज हैं। रियो डी जेनेरियो के प्रसिद्ध ‘म्यूज़ियम ऑफ टुमॉरो’ में जब कोच एंचेलोटी ने नेमार के नाम की घोषणा की, तो वहां मौजूद प्रशंसकों ने खड़े होकर इस दिग्गज का तालियों से जोरदार स्वागत किया।

मोरक्को के खिलाफ 13 जून को पहला मुकाबला
फीफा विश्व कप 2026 के लिए ब्राजील को मोरक्को, हैती और स्कॉटलैंड के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। ‘सांबा बॉयज’ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 13 जून को मोरक्को के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से करेंगे।

फीफा विश्व कप 2026 के लिए ब्राजील की पूरी टीम:
गोलकीपर्स: एलिसन, एडर्सन, वेवर्टन।
डिफेंडर्स: मार्किन्होस, गेब्रियल मागाल्हाएस, ब्रेमर, लियो परेरा, डेनिलो, वेस्ले, डगलस सैंटोस, एलेक्स सैंड्रो, इबानेज।
मिडफील्डर्स: ब्रूनो गुइमारेस, कासेमिरो, डेनिलो एस., लुकास पाक्वेटा, फाबिन्हो।
फॉरवर्ड्स: विनीसियस जूनियर, राफिन्हा, गेब्रियल मार्टिनेली, एंड्रिक, इगोर थियागो, मथियस कुन्हा, नेमार, लुइज हेनरिक, रायन।

विनीसियस जूनियर और युवा एंड्रिक पर भी रहेंगी निगाहें
नेमार की अनुभवी वापसी के अलावा स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड की सनसनी विनीसियस जूनियर (Vinicius Jr.) और युवा सनसनी एंड्रिक (Endrick) पर दुनिया भर के फुटबॉल पंडितों की नजरें टिकी होंगी। इस अटैक लाइन-अप को इस विश्व कप की सबसे घातक फॉरवर्ड लाइन माना जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख