नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित किए जाएंगे. सूबे की 293 सीटों पर किसकी सरकार बनेगी, इस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है. बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 293 सीटों पर ही हुई है. राज्य में इस बार दो चरणों- 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया गया था. चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच देखा जा रहा है. बंगाल में इस बार के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान भी देखने को मिला है, इससे सियासी दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं. दोनों चरणों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जिसे बंगाल के चुनावी इतिहास में बेहद अहम माना जा रहा है.
Assam Election Results: बीजेपी की शानदार बढ़त
BJP के नेतृत्व वाला एनडीए असम के शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में फैली विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है. बीजेपी शहरी इलाकों की 15 में से 13 विधानसभा सीटों पर आगे है. इसी तरह, अर्ध-शहरी इलाकों की 22 में से 18 सीटों पर भी वह आगे है. ग्रामीण इलाकों में BJP 89 में से 68 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है.
Tamil Nadu, Puducherry Election Results 2026
तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में टीवीके ने 100 की बढ़त हासिल कर ली है, जबकि कोलाथुर सीट से मुख्यमंत्री स्टालिन पिछड़ गए हैं. तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया. राज्य में 85 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड मतदान हुआ.
तमिलनाडु में डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच टक्कर है. हालांकि, एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके बड़ी बढ़त मिलने के आसार जताए हैं, जिससे मुकाबले को त्रिकोणीय होता दिख रहा है.
Kerala Chunav Result 2026
केरल (केरलम) विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में यूडीएफ गठबंधन ने 58 सीटों पर बढ़त बना ली है तो वहीं सत्तारूढ़ एलडीएफ सिर्फ 22 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी ने सात सीटों पर बढ़त बना ली है.
केरल के इस सियासी रण में कुल 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वर्तमान में पी. विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की ऐतिहासिक कोशिश कर रही हैं. दूसरी ओर, यूडीएफ अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने में जुटा है और एनडीए राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठा है. राज्य की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को हुए 78.27 फीसदी के भारी मतदान के बाद आज स्पष्ट हो जाएगा कि केरल की जनता ने किसे अपना जनादेश दिया है.

