30 C
Kolkata
Wednesday, May 20, 2026

खड़े हाईवा से टकराई बाइक; पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

पूर्वी सिंहभूम । टाटा–हाता मुख्य मार्ग पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना पोटका थाना क्षेत्र के तुड़ी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 5 बजे हुई।

पैतृक गांव जाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी श्याम सिंह मुंडा (50) अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने पैतृक गांव चक्रधरपुर (उलीडीह) जा रहे थे। इसी दौरान तुड़ी गांव के समीप सड़क किनारे खड़े एक हाईवा से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
स्थानीय लोगों की सूचना पर पोटका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। वहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद श्याम सिंह मुंडा को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का इलाज फिलहाल जारी है; उनके सिर पर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हाईवा सड़क किनारे बिना किसी संकेतक (इंडीकेटर) या सुरक्षा इंतजाम के खड़ा था। सुबह के समय दृश्यता कम होने या अनियंत्रित होने के कारण बाइक पीछे से टकराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख