30.3 C
Kolkata
Sunday, July 26, 2026

भोलू पासवान बने बोकारो चास के नए मेयर, अविनाश को मिली हार

बोकारो | बोकारो के चास नगर निगम चुनाव में भोलू पासवान ने दूसरी बार मेयर बनने का गौरव हासिल कर लिया है. उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी अविनाश कुमार को बड़ी मात दी. शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना देर रात करीब 1 बजे तक चली. मेयर पद के लिए भोलू पासवान को कुल 17,796 वोट हासिल हुए, जबकि उनके मुख्य चुनौतीकर्ता अविनाश कुमार को 14,827 मतों पर ही संतोष करना पड़ा. चुनाव के पहले राउंड में बढ़त बनाने वाले जमील अख्तर 10,320 वोट लेकर तीसरे स्थान पर सिमट गए.

Related Articles

नवीनतम लेख