27.7 C
Kolkata
Tuesday, July 28, 2026

श्रावणी मेला शुरू होने से पहले मुख्य सचिव ने बाबा बैद्यनाथ का किया पूजन

देवघर। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ से पहले मंगलवार को सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रावणी मेले के सफल आयोजन, राज्य की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

मेले की तैयारियों का लिया जायजा

पूजा-अर्चना के बाद मुख्य सचिव ने श्रावणी मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।

प्रशासन ने किया सम्मानित

पूजा के उपरांत जिला प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव अविनाश कुमार को बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

श्रावणी मेले के शुभारंभ के साथ ही देवघर में लाखों कांवरियों के आगमन का सिलसिला शुरू होगा। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

Related Articles

नवीनतम लेख