19 C
Kolkata
Saturday, February 7, 2026

विद्युत कर्मियों पर हमला बर्दाश्त नहीं, दोषियों की तुरंत हो गिरफ्तारी : अजय राय

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने मधुपुर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के कर्मियों पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है और जिला प्रशासन से दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है। राय ने बताया कि शुक्रवार यानी 26 दिसंबर 2025 को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की विजिलेंस और सुरक्षा शाखा ने विद्युत चोरी के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया था। इसी क्रम में मधुपुर कांड संख्या–197/25 में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी।

रविवार को विभागीय टीम जब बुढ़ीबागान (मधुपुर) में कांड के अनुसंधान के लिए गई, तो वहां मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में विद्युत कर्मी उदय यादव बेतरह जख्मी हो गए और सरकारी वाहन (Bolero – JH10CV4780) को भी क्षति पहुंची, जिससे लगभग ₹35,000/- का नुकसान हुआ। अजय राय ने कहा, “सरकारी कार्य में लगे कर्मचारियों पर हमला न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती है, बल्कि राज्य सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है। शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो श्रमिक संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि सभी नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, घायल विद्युत कर्मी को उचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अजय राय ने स्पष्ट किया कि विद्युत कर्मी जनता की सेवा में लगे होते हैं, उन पर हमला पूरे प्रशासनिक तंत्र पर हमला है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles