34.3 C
Kolkata
Thursday, July 2, 2026

शादी की 37वीं सालगिरह पर फिर दूल्हा-दुल्हन बने अशोक सराफ और निवेदिता सराफ

मुंबई। मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ और अभिनेत्री निवेदिता सराफ ने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह अनोखे अंदाज में मनाई। इस खास अवसर पर दोनों ने एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन बनकर शादी की रस्में निभाईं, एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अपने रिश्ते के खूबसूरत सफर का जश्न मनाया।

भावुक संदेश के साथ साझा की तस्वीरें

अशोक सराफ ने सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा, “37 साल बाद भी, जब मैं तुम्हें देखता हूं तो मेरा दिल उसी तरह मुस्कुरा उठता है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरी ताकत और मेरे हमेशा के प्यार बनने के लिए धन्यवाद। शादी की सालगिरह मुबारक हो।”

इस मौके पर अशोक सराफ पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि निवेदिता सराफ आसमानी और हरे रंग की साड़ी में बेहद आकर्षक दिखीं। दोनों की तस्वीरों को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया और शुभकामनाएं दीं।

1989 में मंगेशी मंदिर में हुई थी शादी

अशोक और निवेदिता सराफ ने वर्ष 1989 में मंगेशी मंदिर में विवाह किया था। उनके बेटे अनिकेत सराफ ने अभिनय के बजाय शेफ के रूप में अपना करियर चुना है।

हाल ही में यह दंपति कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भी चर्चा का केंद्र रहा था, जहां दोनों ने मराठी सिनेमा और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अब 37वीं सालगिरह पर दोबारा विवाह की रस्में निभाकर इस जोड़ी ने अपने अटूट रिश्ते की एक और खूबसूरत मिसाल पेश की।

Related Articles

नवीनतम लेख