29 C
Kolkata
Sunday, May 17, 2026

आठ माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना, सेवाएं बाधित

सुपौल। लगातार आठ माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किए जाने से आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वीरपुर पीएचसी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और लेखापाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी सेवा को छोड़कर पीएचसी में चल रही अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करा दिया। आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें पिछले आठ महीनों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे वे आर्थिक परेशानी झेल रही हैं।

धरना दे रही आशा कार्यकर्ता चमचम कुमारी, कुमारी सुमन, रीना देवी, शीला कुमारी समेत अन्य ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम नरेश शर्मा और लेखापाल अनुप कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारियों पर आरोप लगाया कि विभाग से आने वाली राशि का भुगतान उन्हें नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बार-बार अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक राशि नहीं मिली है। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगी।

Related Articles

नवीनतम लेख