जमशेदपुर । झारखंड से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रोफेसर गौरव वल्लभ को उम्मीदवार बनाए जाने पर जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि प्रोफेसर गौरव वल्लभ टाटानगर स्थित एक्सएलआरआई/एक्सआईएसएस से जुड़े रहे हैं और झारखंड उनकी कर्मभूमि रही है। वे एक शिक्षित, अनुभवी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व हैं।
अरुण जोशी ने कहा कि राज्यसभा के लिए उनका चयन झारखंड के लिए सकारात्मक कदम है। उन्हें विश्वास है कि प्रो. वल्लभ अपने अनुभव और ज्ञान के बल पर उच्च सदन में झारखंड तथा देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और जनहित की मजबूत आवाज बनेंगे।
