27 C
Kolkata
Wednesday, February 25, 2026

होली को लेकर शांति समिति की बैठक में जबरदस्ती रंग नहीं डालने की अपील

खूंटी। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कर्रा प्रखंड अंतर्गत जरियागढ़ थाना परिसर स्थित सभा हॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने की, जबकि जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईन्द विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जोरोंग आईन्द ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जिसे मेल-मिलाप और खुशियों के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। थाना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जाता रहा है और आगे भी इस परंपरा को कायम रखा जाएगा।

बैठक में सअनि परमेश्वर सिंह, पुअनि शंकर दयाल मेहता, प्रीतम तिर्की, उडीकल पंचायत मुखिया क्षत्री हेमरोम, राहुल केशरी, विनोद उरांव, विनय गुप्ता, बजरंग महतो, गुलजार खान, शिवकुमार केशरी, नौशाद खान, जयराज तोपनो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles