35 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

अमित शाह का दार्जिलिंग दौरा रद्द: खराब मौसम ने रोका रास्ता, वीडियो संदेश से साधा निशाना

बागडोगरा/मालदा | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दार्जिलिंग दौरा बुधवार को खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। शाह बागडोगरा हवाई अड्डे तक तो पहुंचे, लेकिन वहां से भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मालदा से ही एक 7 मिनट का वीडियो संदेश जारी कर दार्जिलिंग की जनता को संबोधित किया।

गोरखा समस्या के समाधान का वादा
अपने संदेश में अमित शाह ने दार्जिलिंग के गोरखा समुदाय को बड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार बनते ही गोरखा समस्या का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। गोरखा आंदोलन के दौरान समुदाय के लोगों पर दर्ज किए गए मामलों को वापस लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने समाधान के लिए कई बार बैठकें बुलाईं, लेकिन ममता बनर्जी सरकार के असहयोग के कारण प्रगति नहीं हो सकी।

बंगाल सरकार पर तीखा प्रहार
गृह मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर ‘कुशासन’ और ‘सिंडिकेट राज’ का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की लहर है। उन्होंने दावा किया कि 2 मई के बाद बंगाल में परिवर्तन निश्चित है, जिससे घुसपैठ और गुंडाराज पर लगाम लगेगी।

21 अप्रैल को फिर आएंगे शाह
सभा स्थल (लेबोंग) न पहुंच पाने का खेद जताते हुए अमित शाह ने घोषणा की कि वे 21 अप्रैल को सुखना में चुनाव प्रचार के लिए दोबारा आएंगे। उन्होंने जनता से भाजपा उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Related Articles

नवीनतम लेख