31 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

100 करोड़ के बाद हांफ रही अक्षय की ‘भूत बंगला’, ‘Buy 1 Get 1’ ऑफर भी बेअसर!

मुंबई । बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक अपनी पकड़ मजबूत नहीं रख पा रही है। हालांकि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है, लेकिन दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

कमाई में भारी गिरावट: 13वें दिन का कलेक्शन सबसे कम
फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े निर्माताओं के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 12वें दिन की कमाई: ₹4.35 करोड़, 13वें दिन की कमाई: ₹3.40 करोड़ (फिल्म का अब तक का सबसे कम दैनिक कलेक्शन), कुल भारतीय नेट कलेक्शन: ₹124.65 करोड़

ऑफर का भी नहीं दिख रहा असर
दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए निर्माताओं ने ‘एक टिकट पर एक मुफ्त’ (Buy 1 Get 1 Free) का दांव चला है। यह ऑफर 3 मई तक वैध है, लेकिन इसके बावजूद कलेक्शन के ग्राफ में गिरावट जारी है। फिल्म में अक्षय के साथ राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे दिग्गज कलाकार होने के बावजूद फिल्म को अपेक्षित ‘होल्ड’ नहीं मिल पा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख