31 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

अच्युत सैकिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, ताई अहोम युवा परिषद के कई पदाधिकारी भी शामिल

गुवाहाटी । आगामी चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में असम जातीय परिषद (एजेपी) के संगठनात्मक सचिव अच्युत सैकिया ने बुधवार की रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

सैकिया के साथ ताई अहोम युवा परिषद के कई पदाधिकारियों ने भी औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होकर पार्टी को सामुदायिक और क्षेत्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान की।

यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्घेरिटा तथा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जहां नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके शामिल होने से राज्य में पार्टी की स्थिति और सुदृढ़ होगी।

Related Articles

नवीनतम लेख