29.4 C
Kolkata
Monday, July 13, 2026

विश्व योग दिवस पर 21 जून को चैंबर भवन में होगा योगासन कार्यक्रम

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आयुष स्वास्थ्य उप समिति द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून 2026 को सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक चैंबर भवन में डॉ. लालचंद बगड़िया एक्यूप्रेशर संस्थान के सहयोग से विशेष योगासन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उप समिति की बैठक में कहा गया कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली, बढ़ते मानसिक तनाव एवं विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक वैज्ञानिक एवं प्रभावी जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता, रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। यही कारण है कि आज योग को विश्वभर में अपनाया जा रहा है और भारत की इस प्राचीन विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया जाएगा तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए जाएंगे। उप समिति चेयरमैन रामशंकर बगड़िया ने इस अवसर पर चैंबर के सभी सदस्यों, युवाओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

Related Articles

नवीनतम लेख