31 C
Kolkata
Saturday, May 2, 2026

सारंडा के जंगलों में मुठभेड़ के बाद हथियारों और बारूद का जखीरा बरामद

चाईबासा/पश्चिमी सिंहभूम । झारखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोबरा 209 बटालियन और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में नक्सलियों के सुरक्षित ठिकाने से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ के बाद चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेनू ने बताया कि यह कार्रवाई नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले टोंटो-गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रुटुगुटू जंगल में की गई। हाल ही में इस इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद जब सघन तलाशी अभियान (Sought Operation) चलाया गया, तो जंगल में छिपाकर रखा गया हथियारों का भंडार मिला।

बरामद हथियारों की सूची
नक्सलियों के ठिकाने से बरामद सामान यह दर्शाता है कि वे किसी बड़ी हमले की फिराक में थे। बरामदगी में शामिल हैं:
हथियार: एक एसएलआर (SLR) राइफल, एक कार्बाइन और मैगजीन।
कारतूस: 182 राउंड एसएलआर की जिंदा गोलियां और भारी संख्या में खाली खोखे।
विस्फोटक: 5 किलो जिलेटिन के 4 पैकेट, डेटोनेटर और कॉर्टेक्स वायर।
अन्य: एके-47 राइफल के खाली केस भी मिले हैं, जो नक्सलियों के पास आधुनिक हथियारों की मौजूदगी की पुष्टि करते हैं।

साजिश पर फिरा पानी
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक और गोला-बारूद का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने या किसी बुनियादी ढांचे को उड़ाने के लिए किया जाना था। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जब तक सारंडा और आसपास के जंगलों से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

“सुरक्षा बल हर संदिग्ध ठिकाने की गहन जांच कर रहे हैं। यह बरामदगी नक्सलियों की कमर तोड़ने जैसी है।” – अमित रेनू, एसपी (पश्चिमी सिंहभूम)

Related Articles

नवीनतम लेख