29 C
Kolkata
Wednesday, May 6, 2026

श्री सर्वेश्वरी समूह ने बरगुट्टू गांव में जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह की शाखा के महिला संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी बरगुट्टू गांव में शाखा के मंत्री श्री राधेश्याम सिंह के क्रशर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 170 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी और परमपूज्य गुरुदेव गुरुपद संभव राम जी के तस्वीर की विधिवत आरती-पूजन के साथ की गई। इसके बाद एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को समूह और उसके द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी के बाद सोरहा, अलीपुर, सहेड़ा, बुमरो सहित अन्य गांवों से आए ग्रामीणों के बीच 170 कंबलों का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री सर्वेश्वरी समूहरांची शाखा के महिला संगठन के कुशल नेतृत्व में किया गयाजिसमें शाखा की वरिष्ठ सदस्य नयन मंजरी सहित अन्य महिला सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं विक्रांत सिंह का भी विशेष योगदान रहा। शाखा की तरफ से डॉ. एस. एन. सिन्हा, राधेश्याम सिंह, विभूति शंकर सहाय, आनन्द सिंह सहित अन्य श्रद्धालु व सदस्यगण शामिल हुए। गौरतलब है कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है, जो निरंतर अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता है। संस्था द्वारा गर्मी के मौसम में ताड़ के पत्तों से बने पंखों का वितरण, वर्षा ऋतु में पौधारोपण एवं पौधा वितरण, ठंड में कंबल वितरण और समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है। जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख