33.3 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

मंईयां योजना की 16वीं और 17वीं किस्त का इंतजार खत्म, जल्द खाते में आएंगे 5000 रुपये

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं और 17वीं किस्त को लेकर महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नवंबर और दिसंबर महीने की राशि अब एक साथ लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। लंबे समय से इन किस्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। पहले उम्मीद थी कि नवंबर में राज्य स्थापना दिवस से पहले 2500 रुपये भेजे जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

अब सरकार ने बड़ी राहत देते हुए फैसला लिया है कि इस बार नवंबर और दिसंबर, दोनों महीनों की किस्त एक साथ दी जाएगी। यानी लाभुक महिलाओं के खातों में कुल 5000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की यह राशि क्रिसमस या उससे पहले, यानी 25 दिसंबर तक महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं और जिला स्तर पर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि राज्य में करीब 51 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। इससे पहले सितंबर की किस्त दुर्गा पूजा से पहले और अक्टूबर की किस्त दीपावली व छठ पर्व से पहले जारी की गई थी।

अगर किसी लाभुक महिला के खाते में राशि नहीं पहुंचती है, तो सबसे पहले उन्हें अपने बैंक जाकर यह जांच करनी चाहिए कि उनका खाता आधार से लिंक है या नहीं। कई बार आधार लिंक न होने या ई-केवाईसी (बायोमेट्रिक सत्यापन) पूरा न होने की वजह से भुगतान अटक जाता है। यदि दोनों प्रक्रियाएं पूरी हैं, तो तकनीकी कारणों से देरी हो सकती है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले योजना के तहत लाभुक महिलाओं का सत्यापन किया गया था, जिसमें नियमों पर खरा न उतरने वाली कई महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए थे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो तय पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles