जेसीआई रांची की टीम 2026 का गठन हुआ, जिसमें जेसी अभिषेक जैन सर्वसम्मति से नव निर्वाचित अध्यक्ष वहीं साकेत अग्रवाल सचिव घोषित हुए। नई टीम 2026 के उपाध्यक्ष के पद पर आदित्य जालान, अनुभव अग्रवाल, अनिमेष निखिल, रवि आनंद, निशांत मोदी और निखिल अग्रवाल चुने गए।
सह सचिव मनदीप सिंह व कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन चुने गए। साथ ही संस्था के निदेशक ऋषभ जालान, अमन सिंघानिया, निखिल मोदी, ऋषभ छापड़िया, नितिन पोद्दार, उदित तुलस्यान, अमन पोद्दार, अग्निश मित्रा, किशन अग्रवाल, अनीश जैन, मयंक अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दीपक कुमार पटेल, रविकांत समोटा, अभिषेक नर्नोली, शुभम बुधिया, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, सृजन हेतमसरिया व अंकित मोदी चुने गए। चुनाव प्रक्रिया में मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार पूर्व अध्यक्ष विक्रम चौधरी, अमित खोवाल व गौरव अग्रवाल ने निष्ठापूर्वक निभाया।
तत्कालीन अध्यक्ष प्रतीक जैन ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को माला पहना कर उन्हें बधाई दी, वही साकेत अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभी का धन्यवाद किया।
चुनाव प्रक्रिया में पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, आनंद धानुका, अभिषेक केडिया, मनीष रामसिसरिया, नारायण मुरारका, अरविंद राजगढ़िया, दीपक कुमार अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी संस्था के प्रवक्ता आदित्य जालान ने सांझा की।


