24 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

झारखंड में 30 नवंबर तक छाए रहेंगे बादल,आसमान साफ ​​होने के बाद बढ़ेगी ठंड

झारखंड में 30 नवंबर तक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद आसमान साफ होने के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससेे कनकनी में वृद्धि होगी। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और रात में कुहासा छाया रहेगा, जबकि दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बादल जाने से अधिकतम तापमान में आशिक गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आसमान में आंशिक बादल छाये रहे। बादल छाने के कारण दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ, जबकि रात में अपेक्षाकृत ठंड में कमी महसूस होगी। पिछले 24 घंटों दौरान में राज्य में सबसे अधिक तापमान 29.8 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान में गुमला में 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों देश के उत्तरी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में शीतलहर चली थी, लेकिन इसके बाद बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles