29 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

घाटशिला में जीत के बाद सोमेश सोरेन की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, आगे का विकास एजेंडा तय

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद झामुमो के नए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह जीत घाटशिला की जनता की आकांक्षाओं और विश्वास की जीत है।

हेमंत सोरेन ने जोर देकर कहा कि अब सोमेश सोरेन की जिम्मेदारी है कि वे अपने पिता स्व. रामदास सोरेन द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को पूरा करें और जनता की सेवा एवं क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि झामुमो परिवार और जनसेवा के आदर्शों पर चलकर, घाटशिला विधानसभा में विकास की नई गति लाई जाएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख