भारत में कीमती धातुओं के दाम आज एक बार फिर नीचे आए हैं। हालिया आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹120,231 प्रति 10 ग्राम तक गिर गया है — जिसमें जीएसटी सहित कीमत अब लगभग ₹123,837 प्रति 10 ग्राम हो गई है।
वहीं, चांदी का भाव भी दबाव में है। आज चांदी का शुरुआती रेट जीएसटी शामिल कर ₹152,450 प्रति किलो दर्ज किया गया है।
कैरेट के अनुसार सोने के भाव इस तरह हैं:
-
23 कैरेट सोना ≈ ₹119,750 प्रति 10 ग्राम; जीएसटी सहित ≈ ₹123,342।
-
22 कैरेट सोना ≈ ₹110,132 प्रति 10 ग्राम; जीएसटी सहित ≈ ₹113,435।
-
18 कैरेट सोना ≈ ₹90,173 प्रति 10 ग्राम; जीएसटी सहित ≈ ₹92,878।
-
14 कैरेट सोना ≈ ₹70,335 प्रति 10 ग्राम; जीएसटी सहित ≈ ₹72,445।
विश्लेषकों का कहना है कि इस गिरावट का कारण विवाह-सीजन में सोना-चांदी के मांग-प्रवाह में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धातुओं की कीमतों में दबाव है। साथ ही यह भी ध्यान देने योग्य है कि 17 अक्टूबर के ऑल-टाइम हाई से सोने में अब तक करीब ₹10,643 तक की गिरावट आ चुकी है। चांदी ने 14 अक्टूबर के उच्चतम स्तर से लगभग ₹30,090 की कमी दर्ज की है।
निवेशक और आभूषण क्रेता इस समय सोना-चांदी की खरीद के लिहाज से थोड़े सतर्क रह सकते हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। धातुओं के भाव शहर-शहर भिन्न हो सकते हैं, इसलिए स्थानीय ब्यवसाई से पुष्टि अवश्य करें।


