नेपाल में आई बाढ़ से भारी तबाही के बीच एक वीडियो ने लोगों को अपनी ओर ध्यान खींच रहा है कैसे बाढ़ में फंसे एक व्यक्ति को हाथी ने बचा कर बाहर निकाला। तेज पानी के बहाव के बीच शख्स के करीब पहुंच कर वो अपनी सूंड उसकी तरफ करता है। एक सेकेंड भी बिना गवाएं वो शख्स सीधे हाथी के ऊपर चढ़ जाता है। कुछ ही सेकंड का यह दृश्य वीडियो का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही देखने वाले कई लोग इसे हाथी का ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ बता रहे हैं और जानवर की संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो को देखकर तुरंत यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा कि हाथी ने जानबूझकर इंसान को बचाने की कोशिश की थी। ये भी हो सकता है कि वो शख्स उसका मालिक हो। अपने मालिक को फंसा देख कर उसकी मदद करने चला गया हो। वीडियो में हाथी का व्यवहार निश्चित रूप से चौंकाने वाला है, लेकिन घटना का पूरा संदर्भ और हाथी के व्यवहार की परिस्थितियां सामने आए बिना किसी एक निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। ये खबर वायरल सोशल मीडियो के आधार पर लिखी गई है। इसकी पुष्टि बिरसा भूमि लाइव स्वतंत्र रूप से नहीं करता है।
