32 C
Kolkata
Thursday, August 27, 2026

चैम्बर के अध्यक्ष पद के लिए तुलसी पटेल को मिला व्यापक समर्थन

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी चुनाव को लेकर आज टीम तुलसी पटेल के सदस्यों की बैठक हुई। चैम्बर के अध्यक्ष पद के लिए तुलसी पटेल की दावेदारी को वर्तमान कार्यकारिणी समिति के सदस्यों एवं पूर्व अध्यक्षों का व्यापक समर्थन मिला। वर्तमान कार्यकारिणी समिति के 16 सदस्यों ने आगामी चुनाव में तुलसी पटेल को चैम्बर अध्यक्ष के रूप में समर्थन देने पर अपनी सहमति व्यक्त की। वहीं चैम्बर के वर्तमान महासचिव रोहित अग्रवाल ने भी तुलसी पटेल की उम्मीदवारी का समर्थन किया। सभी कार्यकारिणी सदस्यों का कहना है कि तुलसी पटेल जी के 20 वर्षों के समृद्ध अनुभव एवं वर्तमान कार्यकारिणी के पूर्ण सहयोग से चैंबर को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

तुलसी पटेल को अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने हेतु वर्तमान चैम्बर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों उपाध्यक्ष राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, सह सचिव रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राहुल साबू, मनीष सराफ, अमित शर्मा, ज्योति कुमारी, पूजा ढाढा, विकास विजयवर्गीय, शैलेश अग्रवाल, अनीश बुधिया, विकास मोदी एवं विनीता सिंघानिया ने अपना समर्थन दिया है।

इसके साथ ही चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेड़ी, अरुण बुधिया, विनय अग्रवाल, रंजीत गाड़ोदिया, दीपक मारू, प्रवीण जैन छाबड़ा, धीरज तनेजा एवं परेश गट्टानी सहित अन्य पूर्व अध्यक्षों ने भी तुलसी पटेल के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया है। टीम की बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में मजबूती के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कहा गया कि टीम तुलसी पटेल चैम्बर में मजबूती के साथ आकर व्यापारियों एवं उद्यमियों के हित में काम करेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख