32 C
Kolkata
Thursday, August 27, 2026

नेपाल में अब तक 273 मौतें, 1500 की तलाश; 288 भारतीय लापता, तिब्बत में 200 फंसे, देखें वीडियो

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही से मरने वालों का आंकड़ा 273 पहुंच गया है।  इनमें नेपाल में 270 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। वहीं, करीब 1,500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, तिब्बत में फंसे करीब 200 भारतीयों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। सिर्फ नेपाल में 900 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी है। इनमें 32 देशों के करीब 525 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। चीन की सरकारी वेबसाइट CCTV के मुताबिक, तिब्बत में 550 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल में 288 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें 73 लोग त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट में काम करते हैं। अब तक 21 भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया है।

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर आई अचानक बाढ़ के बाद मौतों और लापता लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। लापता लोगों में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों के साथ विदेशी पर्यटक और भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। ऐसे में राहत और बचाव अभियान के साथ-साथ लापता लोगों की पहचान और उनके परिजनों तक जानकारी पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। यह हादसा नेपाल-चीन सीमा के पास बुधवार सुबह हुआ।

शुरुआती जानकारी में इलाके में तेज झटके महसूस होने की बात सामने आई थी। बाद में स्थिति साफ हुई कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बर्फ और चट्टानों के साथ ल्हेंदे खोला नदी में आ गिरा था। पहाड़ से बड़ी मात्रा में मलबा नदी में गिरने के बाद पानी का प्रवाह अचानक बढ़ गया और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। ल्हेंदे खोला, भोटेकोशी नदी की सहायक नदी है। भोटेकोशी नदी चीन के तिब्बत क्षेत्र से निकलकर नेपाल में प्रवेश करती है।

Related Articles

नवीनतम लेख