बेड़ो : बेड़ो में दिखा 308 चक्का वाला विशालकाय ट्रेलर। जैसे ही लोगों को पता चला की सोशल मीडिया में कई दिनों से 308 चक्का वाला वायरल वीडियो वाला ट्रेलर अपने बेड़ो से गुजर रहा है तो लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, क्या महिलाएं और क्या पुरुष हर कोई अपने जरूरी काम-काज को कुछ देर के लिए छोड़कर इस अनोखे नजारे को देखने के लिए उत्सुक नजर आया। किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया, तो किसी ने तस्वीरें खींचकर इस विशालकाय वाहन को यादों में कैद किया।
क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, क्या महिलाएं और क्या पुरुष—हर कोई अपने जरूरी काम-काज को कुछ देर के लिए छोड़कर इस अनोखे नजारे को देखने के लिए उत्सुक नजर आया। किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया, तो किसी ने तस्वीरें खींचकर इस विशालकाय वाहन को यादों में कैद किया।
ट्रेलर का आकार और उसके सैकड़ों पहियों को देखकर लोगों में जबरदस्त कौतूहल देखने को मिला। बेड़ो की सड़कों पर कुछ देर के लिए ऐसा माहौल बन गया, मानो शहर में सचमुच कोई विशालकाय रेलगाड़ी गुजर रही हो।
