30 C
Kolkata
Sunday, August 16, 2026

श्रीरामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को महान आध्यात्मिक गुरु एवं दार्शनिक श्रीरामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने उनके आध्यात्मिक जीवन, मानव सेवा और समाज को दिए संदेशों को स्मरण करते हुए कहा कि श्रीरामकृष्ण परमहंस की शिक्षाएं आज भी लोगों को सत्य, प्रेम, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा कि मां काली के परम भक्त श्रीरामकृष्ण परमहंस ने मानव सेवा को ही ईश्वर की सेवा का माध्यम बताया। उनका जीवन आध्यात्मिक साधना, त्याग, प्रेम और मानव कल्याण का प्रेरक उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने विचारों और आचरण के माध्यम से लोगों को धर्म के व्यापक स्वरूप को समझने तथा मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीरामकृष्ण परमहंस का आध्यात्मिक दर्शन और उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को भी सत्य, सहानुभूति और सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने महान संत के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

Related Articles

नवीनतम लेख