27.8 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

पेपर लीक पर प्रधानमंत्री जिम्मेदारी लें : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नीट प्रश्नपत्र लीक, छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार सत्ता पक्ष के सांसद खुद संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसद चलाने में विफल रही है।

छात्रों की मांगों पर सरकार को घेरा

प्रियंका गांधी ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं, लेकिन प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी नहीं लेते। प्रियंका ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में 152 प्रश्नपत्र लीक हुए, लेकिन किसी भी दोषी को सजा नहीं मिली।

‘युवाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री बच्चों की चिंता की बात करते हैं, लेकिन दूसरी ओर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों छात्र सड़कों पर हैं, इंटरनेट सेवाएं बंद की जा रही हैं और उन पर बल प्रयोग हो रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि किसी भी छात्र को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होगी।

Related Articles

नवीनतम लेख