29.6 C
Kolkata
Tuesday, July 21, 2026

समृद्धि हाइवे पर भीषण हादसा, छह लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि हाइवे पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य तथा एक ट्रक का चालक और परिचालक शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस और हाइवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग

वर्धा के पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल के अनुसार, नागपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर इथेनॉल से भरा एक ट्रक पलट जाने के कारण यातायात धीमी गति से दूसरी लेन से निकाला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे मिर्च से लदे एक आयशर ट्रक ने सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रक के नीचे फंस गई और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रक चालक और परिचालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कार सवार अंकुश राउत, राजेश टिपले, जान्हवी टिपले और सुषमा टिपले के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक संजय कुमार और परिचालक समरजीत पाल की भी मौत हो गई। संजय कुमार और समरजीत पाल उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

बेटी को पुणे छोड़कर लौट रहा था परिवार

स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्धा निवासी राजेश टिपले अपनी बेटी का एमबीए में प्रवेश कराने के लिए परिवार के साथ पुणे गए थे। बेटी को छोड़ने के बाद रविवार देर रात परिवार वर्धा लौट रहा था। इसी दौरान समृद्धि हाइवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

नवीनतम लेख