रांची । 135वें डूरंड कप 2026 ट्रॉफी शोकेस समारोह का आयोजन शनिवार, 18 जुलाई को रांची के दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस अवसर पर मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, आईबीजी 23 सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
प्रेस कांफ्रेंस का भी होगा आयोजन
ट्रॉफी शोकेस समारोह के साथ ही प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 10 बजे से होगी।
आयोजकों ने प्रेस और मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
