27.1 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर रिलीज, केके मेनन बने सरकारी स्कूल के हेडमास्टर

मुंबई । प्राइम वीडियो की आगामी कॉमेडी-ड्रामा श्रृंखला ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में एक सरकारी स्कूल की भावनात्मक, प्रेरक और हास्य से भरपूर कहानी दिखाई गई है। इसमें अभिनेता केके मेनन एक मस्तमौला हेडमास्टर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो अपने स्कूल की तस्वीर बदलने का सपना देखते हैं।

सरकारी स्कूल की बदलेगी तस्वीर

ट्रेलर के अनुसार, दिल्ली के उत्कृष्ट हेडमास्टरों के लिए आयोजित कैम्ब्रिज प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद ज्ञानेश्वर त्रिपाठी अपने जर्जर सरकारी स्कूल में बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद स्कूल में बच्चों की शरारतें, शिक्षकों की चुनौतियां और कई भावनात्मक घटनाएं कहानी को रोचक बनाती हैं।

24 जुलाई से होगी प्रसारित

सात कड़ियों वाली इस श्रृंखला का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है, जबकि इसकी कहानी बिस्वपति सरकार और अक्षय अस्थाना ने लिखी है। यह श्रृंखला 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी।

निर्देशक हिमांक गौर के अनुसार, ‘आदर्श बाल विद्यालय’ की कहानी स्कूल जीवन की वास्तविक यादों और अनुभवों से प्रेरित है, जिससे दर्शक खुद को इससे सहज रूप से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख