वडोदरा । गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के बाद सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई रबारी ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन
नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। रैली में कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी अपने मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाएगी और उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
जांच के बाद साफ होगी चुनावी तस्वीर
नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की अंतिम तस्वीर सामने आएगी। इसके बाद सभी राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार अभियान को और तेज करेंगे।
