27.1 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

टी-सीरीज़ ने लॉन्च किया एआई आधारित भक्ति पॉडकास्ट ‘अमृत गाथाएं’

मुंबई । टी-सीरीज़ ने अपने नए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित भक्ति पॉडकास्ट ‘अमृत गाथाएं’ की घोषणा की है। इससे पहले कंपनी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित भक्ति श्रृंखला ‘मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा’ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। अब कंपनी धार्मिक और आध्यात्मिक कथाओं को आधुनिक तकनीक के साथ नए अंदाज में प्रस्तुत करने जा रही है।

हर बुधवार और शनिवार आएंगे नए एपिसोड

कंपनी ने ‘अमृत गाथाएं’ का टीजर भी जारी कर दिया है। इस पॉडकास्ट के नए एपिसोड हर बुधवार और शनिवार को टी-सीरीज़ भक्ति सागर यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किए जाएंगे।

इसमें भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक कथाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से तैयार किए गए आकर्षक दृश्य और प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ दिखाया जाएगा। पॉडकास्ट में भक्ति, ज्ञान और भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों को आधुनिक डिजिटल दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

तकनीक और अध्यात्म का अनोखा संगम

टी-सीरीज़ के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य नई तकनीक के माध्यम से भारतीय धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। कंपनी की शोध आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता टीम द्वारा तैयार यह पॉडकास्ट तकनीक और अध्यात्म का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा और सभी आयु वर्ग के दर्शकों को एक नया भक्ति अनुभव देने का प्रयास करेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख