29 C
Kolkata
Wednesday, August 26, 2026

नीता अंबानी बनीं फॉर्च्यून इंडिया की सबसे प्रभावशाली महिला

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन के लिए यह गौरव का क्षण है। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती नीता अंबानी को ‘फॉर्च्यून इंडिया’ की मोस्ट पावरफुल वुमेन सूची में पहला स्थान मिला है।

यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, देश में मजबूत संस्थानों के निर्माण और समावेशी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। श्रीमती नीता अंबानी का मानना है कि वास्तविक सफलता वही है, जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।

उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर में 10 करोड़ से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। इनमें 2 करोड़ 90 लाख से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, ग्रामीण विकास और अन्य सामाजिक पहलों का लाभ मिला है।

इस उपलब्धि के साथ श्रीमती नीता अंबानी ने सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अपने योगदान की एक और महत्वपूर्ण पहचान हासिल की है। उनके इस सम्मान पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख