33.3 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

झारखंड के 72 हजार कोयलाकर्मियों को आज 1,03,000 रुपये बोनस का भुगतान

झारखंड: राज्य के कोयला क्षेत्र में कार्यरत 72,000 कोयलाकर्मियों को आज 1,03,000 रुपये का बोनस (Performance-Linked Reward) भुगतान किया जाएगा। इस निर्णय से राज्य स्तर पर कोयला कर्मियों के लिए राहत की सांस ली जा रही है।

यह बोनस कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों द्वारा दिया जा रहा है, जिसमें पूरे देश में लगभग 2,23,000 (नन-एग्जीक्यूटिव श्रेणी) कोयलाकर्मी लाभान्वित होंगे।
झारखंड में इस बोनस की राशि करीब 741 करोड़ रुपये पहुँचने का अनुमान है, जिसमें BCCL एवं CCL कंपनियों को प्रमुख हिस्सा दिया जाएगा।

पिछले वर्ष कोयलाकर्मियों को 93,750 रुपये का बोनस मिला था। इस बार यह राशि बढ़ाकर 1,03,000 रुपए पर सहमति बनी है, जो करीब 9,250 रुपए की वृद्धि दर्शाती है।

यूनियनों और प्रबंधन के बीच देर रात तक चली चर्चाओं एवं कोलकाता में मानकीकरण समिति की बैठक में बैठकर इस राशि पर सहमति बनी।

इस कदम को त्योहारी सीज़न से पहले कोयला कर्मियों को आर्थिक सुविधा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपाय माना जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles