28.6 C
Kolkata
Wednesday, July 8, 2026

72 साल बाद विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड, पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया

वैंकूवर। फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड ने रोमांचक मुकाबले में कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। निर्धारित 90 मिनट और अतिरिक्त 30 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ, जिसके बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

गोलकीपर कोबेल बने जीत के नायक

पेनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुचो हर्नांडेज़ की पेनल्टी रोक दी। इससे पहले कोलंबिया के डेविंसन सांचेज़ की पेनल्टी क्रॉसबार से टकरा गई थी। स्विट्जरलैंड की ओर से मैनुएल अकांजी अपनी पेनल्टी चूक गए, लेकिन रुबेन वर्गास ने निर्णायक किक को गोल में बदलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

72 साल बाद अंतिम आठ में स्विट्जरलैंड

इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने 1954 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। अब अंतिम आठ में उसका सामना गत चैंपियन अर्जेंटीना से होगा।

दूसरी ओर, कोलंबिया का दूसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। इससे पहले टीम ने 2014 विश्व कप में अंतिम आठ तक का सफर तय किया था, लेकिन इस बार पेनल्टी शूटआउट में हार के साथ उसका अभियान समाप्त हो गया।

Related Articles

नवीनतम लेख