31.6 C
Kolkata
Tuesday, July 7, 2026

‘आवारापन 2’ का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज, इमरान हाशमी का दिखा दर्दभरा और इमोशनल अवतार

मुंबई। इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी और अब इस भावनात्मक गीत ने फिल्म के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया है। वीडियो में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार ‘शिवम पंडित’ के रूप में अधूरे प्यार की टीस और संघर्ष से गुजरते नजर आ रहे हैं, जबकि दिशा पाटनी उनकी जिंदगी में नए प्यार की किरण बनकर दिखाई दे रही हैं।

मिथुन के संगीत और सुबोध शर्मा की आवाज का जादू

‘वे जुनून’ गाने को मशहूर गायक सुबोध शर्मा ने अपनी मखमली आवाज दी है, जबकि इसके गहरे बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। गीत का बेहतरीन संगीत और कंपोजिशन मिथुन ने तैयार किया है। इस गाने में रोमांस, दर्द और जुदाई की भावनाओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से पिरोया गया है। वीडियो से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी 2007 में आई सुपरहिट ‘आवारापन’ के अंत के बाद आगे बढ़ेगी और शिवम पंडित की जिंदगी के एक नए अध्याय को दर्शकों के सामने पेश करेगी।

14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि यह गीत दर्शकों को फिल्म की भावनात्मक दुनिया से सीधे जोड़ने में सफल रहेगा। पहली फिल्म की तरह इसके गानों से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। विशेष भट्ट द्वारा निर्देशित और विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे लेकर इमरान हाशमी के फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है।

Related Articles

नवीनतम लेख