34.1 C
Kolkata
Friday, July 3, 2026

अररिया में युवक की धारदार हथियार से हत्या, आपसी रंजिश का आरोप

अररिया। जिले के आरएस थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। युवक का खून से लथपथ शव जैसी हालत में हरियाबाड़ा स्थित एनएच-27 के किनारे मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घर से 200 मीटर दूर मिला गंभीर हालत में युवक

मृतक की पहचान हरियाबाड़ा वार्ड संख्या-9 निवासी मो. शरीफ के 25 वर्षीय पुत्र समीउल्लाह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल समीउल्लाह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण बदमाशों ने समीउल्लाह पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। उसके पेट और गर्दन पर कई गहरे जख्म मिले हैं। आरोप है कि वारदात के बाद हमलावर उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह और आरएस थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Related Articles

नवीनतम लेख