34.1 C
Kolkata
Friday, July 3, 2026

सीवान-गोपालगंज हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

सीवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-गोपालगंज हाईवे पर कुशवाहा मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गांव निवासी मनोज बैठा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनोज बैठा साइकिल से शहर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगने के बाद मनोज सड़क पर गिर पड़े, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उन्हें रौंदते हुए ट्रक लेकर छपरा की ओर फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल मनोज बैठा को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन में मौजूद परिजनों के नंबर के आधार पर की गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

नवीनतम लेख