28 C
Kolkata
Monday, August 17, 2026

खराब मौसम के चलते अमित शाह का ओडिशा दौरा स्थगित, नई तारीख का होगा ऐलान

भुवनेश्वर। ओडिशा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 3 जुलाई से प्रस्तावित दो दिवसीय ओडिशा दौरा स्थगित कर दिया गया है। भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रतिकूल मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

सरकारी और संगठनात्मक कार्यक्रम थे प्रस्तावित

अमित शाह के इस दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों के साथ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम भी निर्धारित थे। हालांकि, लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते पूरे दौरे को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

मौसम सामान्य होने पर होगी नई तारीख की घोषणा

भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के लिए नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद सभी प्रस्तावित सरकारी और संगठनात्मक कार्यक्रम नए कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख