33.4 C
Kolkata
Wednesday, July 1, 2026

विक्रांत मैसी की ‘मुसाफिर कैफे’ 24 जुलाई को होगी रिलीज, नेटफ्लिक्स ने जारी किया टीजर

मुंबई। अभिनेता विक्रांत मैसी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। मशहूर लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के चर्चित उपन्यास पर आधारित यह रोमांटिक ड्रामा 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

तीन अजनबियों की भावनात्मक कहानी

निर्देशक रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी इस सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं आदिल हुसैन और राजीव सिद्धार्थ अहम सहायक किरदार निभाते दिखाई देंगे।

भोपाल और मसूरी की खूबसूरत वादियों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी चंदर मोहन शर्मा (विक्रांत मैसी), सुधा (वेदिका पिंटो) और प्रीति (महिमा मकवाना) के इर्द-गिर्द घूमती है। तीनों एक-दूसरे के लिए पूरी तरह अजनबी होते हैं, लेकिन कुछ अप्रत्याशित मुलाकातें उनकी जिंदगी की दिशा बदल देती हैं और उन्हें एक भावनात्मक सफर पर ले जाती हैं।

सह-निर्माता के रूप में भी नई पारी

‘मुसाफिर कैफे’ विक्रांत मैसी के लिए खास परियोजना है, क्योंकि इस सीरीज के जरिए वह अभिनय के साथ-साथ सह-निर्माता के रूप में भी नई शुरुआत कर रहे हैं। सीरीज का निर्माण टेरिबली टाइनी टेल्स और होममेड स्टोरीज ने मिलकर किया है।

रोमांस और भावनाओं से भरपूर ‘मुसाफिर कैफे’ 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

Related Articles

नवीनतम लेख