35.2 C
Kolkata
Wednesday, July 1, 2026

टीवीएस शोरूम में लाखों की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर

पूर्वी सिंहभूम। गालूडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने टीवीएस महावीर एंटरप्राइजेज शोरूम में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित शोरूम का ताला तोड़कर बदमाश करीब 4.50 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे तोड़े, डीवीआर भी ले गए

वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने वाला डीवीआर (हार्ड डिस्क) भी अपने साथ ले गए, ताकि पुलिस को घटना से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य न मिल सकें।

सुबह हुई घटना की जानकारी

बुधवार सुबह शोरूम संचालक महाराज प्रसाद गुप्ता को चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख