35.2 C
Kolkata
Wednesday, July 1, 2026

पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने दो जुलाई को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

इन पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

5 और 6 जुलाई को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि 5 और 6 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर नहीं जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

बहरागोड़ा में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में सबसे अधिक 84.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

रांची समेत कई जिलों का तापमान

बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 32.4 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री, चाईबासा में 29.8 डिग्री और डाल्टनगंज में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों और प्रशासन की सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख